बलिया। प्रकाश व विजय के पावन पर्व दीपावली पर एक तरफ पूरा देश हर्षोल्लास के साथ मनाता है तथा हर घर में लक्ष्मी गणेश के पूजन के साथ मिट्टी के दिए जलाए जाते हैं , तो दूसरी तरफ आज भी कुछ ऐसे परिवार है जो आर्थिक तंगी और गरीबी के दंश की वजह से इस पावन पर्व पर भी खुशियां नहीं मना पाते हैं।
इस वर्ष दीपावली के अवसर "प्रखर संस्थान" ने 500 जरूरतमंद परिवारों के बीच सामग्री ( मिट्टी के दिए , तेल , बाती, माचिस , मिठाई आदि ) बांटने का संकल्प लिया। जिसकी शुरुआत प्रखर संस्थान की महानिदेशक सामाजिक कार्यकर्ता नंदिनी सिंह के नेतृत्व में हनुमानगंज विकास खंड के देवकली ग्राम सभा में किया।
देवकली ग्राम सभा के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्रखर संस्था के सदस्यों ने अपनी टीम व जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के MSW के छात्रों के साथ मिलकर 51 जरूरतमंद लोगों को सामग्री वितरित किया।
महानिदेशक नंदिनी सिंह ने कहा कि प्रखर संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का है और इसी क्रम में आज संस्था के द्वारा यह कार्यक्रम किया गया है।
मुख्य रूप से जिला प्रशिक्षक अभिषेक राय , शिक्षक आशीष तिवारी , ओमकार नाथ सिंह, समाज कार्य के छात्र पंकज , सर्वेश, प्रदीप, निशांत, खुशबू आदि उपस्थित रहे।



