बलिया महोत्सव- मैराथन दौड़ के लिए बलिया पुलिस द्वारा किया गया रूट डायवर्जन

बलिया। बलिया महोत्सव के आयोजन के क्रम में 28 अक्टूबर 2024 (सोमवार) को प्रातः 06.00 बजे से बाबू मैनेजर सिंह मैराथन दौड़ का आयोजन कुंवर सिंह चौराहा बलिया से प्रारम्भ होकर शहर क्षेत्र कदम चौराहा, दुबहड़, हल्दी होते हुए बाबू मैनेजर सिंह तिराहा थाना बैरिया पर समापन होना है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत निम्नलिखित थानान्तर्गत- (फेफना, बांसडीहरोड, दुबहड़, गड़वार, सुखपुरा, बैरिया, हल्दी, बांसडीह कोतवाली) नो एंट्री प्वाइंट से 28 अक्टूबर 2024 को प्रातः 04.00 बजे से सायं 21.00 बजे तक बलिया शहर की तरफ आने वाले समस्त भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः बन्द रहेगा।

यातायात व्यवस्था/डायवर्जन-

1.चांद दीयर चौकी थाना बैरिया- मांझी, छपरा बिहार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चांद दीयर
चौकी थाना बैरिया के पास सोमवार को प्रातः 05.00 बजे से मैराथन दौड़ समाप्ति तक रोका जायेगा।

2.शंकरपुर तिराहा बांसडीह रोड - रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बांसडीह रोड के पास सोमवार को प्रातः 04.00 बजे से सायं 21.00 बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरहीं, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरहीं जायेंगे।

3.हनुमानगंज- सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास सोमवार को प्रातः 04.00 बजे से सायं 21.00 बजे तक रोका जायेगा। यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते है, तो सुखपुरा बांसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरहीं जायेगे।

4.फेफना तिराहा- रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास सोमवार को प्रातः 04.00 बजे से सायं 21.00 बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें।

5.अगरसण्डा- गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास दिनांक 28.10.2024 को समय 04.00 बजे से 21.00 बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बांसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें ।
नोट- प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष फेफना, बांसडीहरोड, दुबहड़, गड़वार, सुखपुरा, बैरिया, हल्दी, बांसडीह कोतवाली को पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा निर्देशित किया गया है कि मैराथन दौड़ के दृष्टिगत उक्त सभी थाना प्रभारी अपने अपने थानान्तर्गत पड़ने वाले ड्यूटी प्वाइंटो पर ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था सम्पादित कराना सुनिश्चित करेंगे, जिससे मैराथन दौड़ सकुशल सम्पन्न करायी जा सके।

विज्ञापन