बलिया। जनपद के बेल्थरा रोड तहसील अंतर्गत ससना बहादुरपुर (ससना धाम) में कल यानि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के तृतीया तिथि को आदि गुरु संत पति स्वामी शिवनारायण जी महाराज का प्रकाट्य दिवस मनाया जाएगा।
आज शिवनारायण पंथ के अमरजीत संत, ससना गद्दी के सदर लल्लन दास व दर्जनों अनुयायियों सहित सीएचसी पहुंचकर मरीजों में फल वितरित करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
आपको बताते चलें कि स्वामी जी का प्रकाट्य बलिया जिले के चंद्रवार गांव में संवत 1773 (1716 ईस्वी) में कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की तृतीया (तीज) तिथि को हुआ था। स्वामी जी ने शिष्यों के साथ सद्ज्ञान फैलाते हुए कई ग्रंथों की रचना की और उन्होंने अपनी तपस्थली के रूप में ससना में एक गुफा को चुना और साधना में लीन हुए। यहीं वे संवत 1848 (सन् 1791) में श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को संत लोक वासी हुए।
प्रति वर्ष विश्व के तमाम देशों में फैले उनके अनुयाई उनकी तपस्थली और समाधि स्थल ससना धाम पहुंचकर उनके प्रकाट्य दिवस पर भजन-कीर्तन, शोभायात्रा में शामिल होते हैं।



