बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग द्वारा ग्राम भरतपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं को दिवाली में रंगोली सजावट हेतु दीया सुंदरीकरण करने का प्रशिक्षण खुशबू के द्वारा दिया गया ।
इस प्रशिक्षण में लगभग 25 महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई जिसमें महिलाओं द्वारा रंग बिरंगे दीए बनाए गए। कार्यक्रम में समाज कार्य विभाग की सहायक आचार्य डॉ रूबी ने मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मकसद महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण करना है। इस अभियान के तहत, महिलाओं को आर्थिक रूप से मज़बूत बनाया जाता है और उन्हें हिंसा और खतरे से मुक्त माहौल में रहने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
कार्यक्रम में समाज कार्य विभाग के छात्र सर्वेश कुमार चौबे, पंकज कुमार गोंड, खुशबू यादव एवं अन्य उपस्थित रहे ।



