पुलिस महानिदेशक द्वारा जिले में तैनात तीन उपनिरीक्षक पदोन्नति के बाद निरीक्षक बनाए गए

पुलिस अधीक्षक बलिया ने पदोन्नति अधिकारियों के कंधे पर स्टार लगाकर दी बधाई

बलिया। पुलिस उपमहानिरीक्षक, "स्थापना" मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ के आदेश पर बुधवार को  उ०प्र० उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली-2015 में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत अर्ह / पात्र कार्मिकों में से ज्येष्ठता के आधार पर प्राधिकृत बोर्ड द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की प्राधिकृत विभागीय चयन समिति द्वारा पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाये जाने एवं पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ द्वारा 30 अक्टूबर 2024 से अनुमोदित किये जाने की तिथि से उनके वर्तमान नियुक्ति स्थान पर ही निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है ।
पदोन्नति पाने वाले जिले के तीन उपनिरीक्षकों बृजेन्द्र कुमार सिंह पुत्र श्याम करण सिंह, थाना हल्दी, सुशील कुमार दूबे पुत्र मंगला प्रसाद दूबे, थाना बैरिया और राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय पुत्र छेदी पाण्डेय, थाना फेफना पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर व प्रशिक्षु उपाधीक्षक शिवांक सिंह द्वारा पुलिस आफिस में सभी के कंधे पर निरीक्षक का स्टार लगाकर बधाई दी गयी । बधाई कार्यक्रम के दौरान जिले के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

विज्ञापन