कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का बलिया में आगमन कल

बलिया। पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के मंत्री तथा सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का आगमन कल बृहस्पतिवार को बलिया जिले में हो रहा है। 
इस दौरान जनपद में 9:00 बजे पहुंचने के बाद श्री राजभर 9:30 बजे गड़वार ब्लॉक के असनवार गांव में पंचायत भवन का उद्घाटन, 10:30 बजे निरीक्षण भवन बलिया में पंचायती राज विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद 12:50 बजे टीडी कॉलेज बलिया के प्रांगण में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।



विज्ञापन