आर.एस.एस. गुरुकुल एकेडमी में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी

शिविर में चिकित्सक द्वारा बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव 

बलिया। जिले के सिकंदर पुर क्षेत्र के आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी एकेडमी जमालपुर कटघरा में आज वृहस्पतिवार को वर्तमान सत्र 2024-25 का द्वितीय "शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी" का आयोजन प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने प्रत्येक कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों संग अंकपत्र और मिष्ठान दिया और आगे पूरे मनोयोग से परीक्षा की तैयारी में लग जाने सहित उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।
निर्देशिका श्रीमती निशु सिंह ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
परीक्षा प्रभारी आलोक पांडेय ने समस्त अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को अर्धवार्षिक परीक्षा 2024-25 के बेहतर परिणाम के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति रही। 
विद्यालय के छात्र छात्राओं सहित अभिभावकों का भी हेल्थ चेकअप 
अर्धवार्षिक परीक्षा के अंक पत्र वितरण के साथ ही बच्चों के दो दिन के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आज समस्त अभिभावकों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का शिविर विद्यालय प्रांगण में प्रबंध निदेशक के निर्देशन में आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सक द्वारा बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने के सुझाव दिए गए जिससे बच्चों के स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास हो और परीक्षा में सफलता सहित बेहतर परिणाम आ सकें।
प्रबंध निदेशक ने अपने संदेश में समस्त छात्र-छात्राओं से दीपावली पर पटाखों से दूर रहने और मिट्टी के दीये जलाने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन