वाराणसी। रेल प्रशासन द्वारा छठ पर्व पर यात्रियों की होने वाली
अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 05176/05175 वाराणसी सिटी-सीवान-वाराणसी सिटी दैनिक छठ विशेष अनारक्षित गाड़ी का संचलन वाराणसी सिटी एवं सीवान के मध्य 06 नवम्बर से 11 नवम्बर,2024 तक प्रतिदिन 06 फेरों के लिये मेमू रेक से निम्नवत् किया जायेगा।
गाड़ी सं-05176 वाराणसी सिटी-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी 6 नवम्बर से 11 नवम्बर तक वाराणसी सिटी से 08:45 बजे प्रस्थान कर
सारनाथ से 08:54 बजे, कादीपुर से 09:07 बजे, रजवारी से 09:15 बजे, सिधौना हाल्ट से 09:20 बजे, औड़िहार से 09:28 बजे, माहपुर से 09:42 बजे, सादात से 09:52 बजे, हुरमुजपुर हाल्ट से 09:59 बजे, जखनियां से 10:06 बजे, दुल्लहपुर से 10:16 बजे, नायक डीह हाल्ट से 10:23 बजे, पीपरी डीह से 10:30 बजे, पनियारा हाल्ट से 10:38 बजे, मऊ से 10:53 बजे, इंदारा से 11:03 बजे, चकरा रोड हाल्ट से 11:10 बजे, कीड़िहरापुर से 11:19 बजे, गोविन्द पुर हाल्ट से 11:26 बजे, बेल्थरा रोड से 11:35 बजे, तुर्तीपार हाल्ट से 11:43 बजे, लार रोड से 11:51 बजे, सलेमपुर से 12:01 बजे, पीकोल हाल्ट से 12:09 बजे, भटनी से 12:26 बजे, नोनापार से 12:34 बजे, भाटपार रानी से 12:43 बजे, बनकटा से 12:52 बजे, मैरवां से 13:00 बजे, करछुई हाल्ट से 13:08 बजे, जीरादेई से 13:14 बजे छुटकर 14:15 बजे सीवान पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में गाड़ी सं-05175 सीवान-वाराणसी सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी सीवान से 15:15 बजे प्रस्थान कर जीरादेई से 15:25 बजे, करछुई हाल्ट से 15:31 बजे, मैरवां से 15:39 बजे, बनकटा से 15:47 बजे, भाटपार रानी से 15:56 बजे, नोनापार से 16:04 बजे, भटनी से 16:30 बजे, पिकोल हाल्ट से 16:42 बजे, सलेमपुर से 16:51 बजे, लार रोड से 17:01 बजे, तुर्तीपार से 17:08 बजे, बेल्थरा रोड से 17:17 बजे, गोविंदपुर हाल्ट से 17:28 बजे, कीड़िहरापुर से 17:37 बजे, चकरा रोड हाल्ट से 17:46 बजे, इंदारा से 17:53 बजे, मऊ से 18:05 बजे, पनियारा हाल्ट से 18:15 बजे, पीपरी डीह से 18:22 बजे, नायक डीह हाल्ट से 18:31 बजे, दुल्लहपुर से 18:39 बजे, जखनियां से 18:49 बजे, हुरमुजपुर हाल्ट से 19:00 बजे, सादात से 19:08 बजे, माहपुर से 19:17 बजे, औड़िहार से 19:29 बजे, सिधौना हाल्ट से 19:36 बजे, रजवारी से 19:42 बजे, कादीपुर से 19:50 बजे, सारनाथ से 19:58 बजे छुटकर 20:45 बजे वाराणसी सिटी पहुँचेगी । यह अनारक्षित विशेष गाड़ी अपने मार्ग के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए अपनी यात्रा पूरी करेगी ।
इस आशय की जानकारी अशोक कुमार जन संपर्क अधिकारी, वाराणसी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।



