जब हाथ में आया खोया i Phone तो लौट आई मुस्कान

GRP काशी के प्रयास से एंड्राइड और नगद के अलावे चांदी के सामान भी सही सलामत मिले
वाराणासी। त्योहारों के इस सीजन में भीड़-भाड़ भरी ट्रेन में आपका सामान उचक्के कब लेकर फुर्र हो जाएं पता भी नही चलेगा। यह घटना है सोमवार रात की जब सूरत से चढ़े यात्री की वाराणसी कैंट और मुगलसराय के बीच कब उसका बैग गायब हो गया, बिल्कुल पता ही नहीं चला। उन्होंने तत्काल IRCTC के नम्बर पर डायल कर शिकायत दर्ज कराई। उसके कुछ घंटे बाद ही एक अन्य महिला के माध्यम से जीआरपी काशी से कॉल आया। तब तक वह यात्री पटना पहुंच चुका था। ऐसे में यात्री ने अपने मित्र मध्यदेशीय वैश्य समाज के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत शाह को फोन करके मदद की गुहार लगाई। 
रोटेरियन राजेश गुप्ता की पहल से सूरत के यात्री को मिला उसका सामान 
आज सुबह तड़के 7 बजे वाराणसी के रोटेरियन राजेश मद्धेशिया (रोटरी क्लब वाराणसी) को उन्होंने फोन कर सहयोग की अपील की इसके बाद ही तत्काल राजेश मद्धेशिया बिना समय गंवाए काशी स्टेशन के जीआरपी चौकी पर पहुंच कर यात्री का बैग तथा उसमें रखें दोनों मोबाइल और नगद के अलावा चांदी के जेवर और कलाई घड़ी सब कुछ दिलाने वाले चौकी प्रभारी जीआरपी काशी उप निरीक्षक दिवाकर पांडे मय हमराह कांस्टेबल रामेश्वर राम व गआरपीएफ पोस्ट काशी के जगदीश प्रसाद बहुगुणा का धन्यवाद ज्ञापित किया।




विज्ञापन