बलिया जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाया एकता दिवस और शहादत दिवस

बलिया। आज वृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में जिलाध्यक्ष उमा शंकर पाठक की अध्यक्षता में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती मनाई गई। 
अपने अध्यक्षीय संबोधन में बोलते हुए उमाशंकर पाठक ने कहा कि स्व० इंदिरा गांधी राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए जहां अपनी शहादत दी और जिस समुदाय ने स्व० गांधी की हत्या की उसके संबंध में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने बहुत पहले स्व० गांधी को आगाह कर दिया था लेकिन लोग क्या कहेंगे और देश को एकता में पिरोने के लिए उन्होंने उन लोगों को अपने अंगरक्षक नहीं हटाया। 
वर्तमान समय में पंजाब में प्रधानमंत्री की सभा में जब भीड़ नहीं जुटी तो उन्होंने निवर्तमान मुख्यमंत्री चन्नी जी पर हत्या का साजिश रचने का आरोप लगा कर और देश को तोड़ने के लिए समुदाय को बांटने के लिए काम किया ऐसी स्थिति में आज इंदिरा जी की प्रासंगिकता बढ़ जाती है।
सरदार पटेल के बारे में उन्होंने बताया कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार पटेल के व्यक्तित्व से भी हमें सीख लेनी चाहिए। 
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा सिंह ने बताया कि जिस तरह से स्व० इंदिरा गांधी ने देश को एकता के सूत्र में पिरोया उससे हमें सीख लेते हुए आज कांग्रेस को मजबूत करने की जरूरत है। आज हम सभी महिलाएं कांग्रेस पार्टी से जुड़ेंगी यही स्व गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज के कार्यक्रम में वक्ता के रूप में प्रमुख रूप से दिग्विजय सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, जैनेंद्र पांडे "मिंटू", ओमप्रकाश पांडे, पूर्व अध्यक्ष जनार्दन उपाध्याय, संतोष चौबे, अखिलेश कन्नौजिया, सरिता जायसवाल रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेखा तिवारी, राजेंद्र चौधरी, खजांची राय, अबुल फैज, गिरीश कांत गांधी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश उपाध्याय (मुन्ना) ने किया।

विज्ञापन