ठंड से ठिठुरते लोगों में रेड क्रास ने बांटा कंबल

बलिया। जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इंडियन रेडक्रास सोसायटी बलिया के निर्देशानुसार चेयरमैन संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में इंडियन रेडक्रास सोसायटी बलिया के सदस्यों ने हनुमानगंज विकास खंड के थम्हनपुरा गांव के मैदान में जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण करके इस कड़के की ठंड में उन्हें राहत देने का कार्य किया।
इस दौरान शिक्षक/ आजीवन सदस्य आशीष तिवारी ने कहा की रेड क्रास की मूल भावना में समाज के वंचित व पीड़ित लोगों की मदद और सेवा करना है। आपदा से प्रभावित लोगों की मदद करना, स्वास्थ्य संबंधी सेवा अनेकों विकट समस्याओं में इंडियन रेड क्रास सोसायटी अग्रिम पंक्ति में खड़ी रहती है तथा लोगों की हरसंभव मदद करती है। शिक्षक अरविंद यादव ने रेडक्रास के सदस्यों को सराहना करते हुए कहा कि रेडक्रास समाज में वंचित और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए एक मिशाल है।
मुख्य रूप से आजीवन सदस्य आशीष तिवारी, अरविंद यादव, सौरभ , शैलेन्द्र वर्मा आदि सदस्य उपस्थित रहे।


विज्ञापन