मऊ। व्यस्तता से भरी आधुनिक जीवन शैली के कारण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इससे सर्वाधिक खतरा किडनी को होता है। किडनी शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकाल कर बिमारियों से बचाव में मदद करता है। आज के दौर में लाइफस्टाइल और खानपान के कारण किडनी प्रभावित हो रही है।
किडनी स्वास्थ्य जागरुकता के लिए प्रतिवर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। क्या आपकी किडनी ठीक है। समय रहते पता लगायें। किडनी स्वास्थ्य की रक्षा करें। यही इस वर्ष का थीम है। यह बातें प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने विश्व किडनी दिवस पर शारदा नारायण हाॅस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को बताया। सोसाइटी ऑफ इमरजेंसी मेडिसीन यूपी चेप्टर के अध्यक्ष डॉ सुजीत सिंह ने जीवन शैली में हो रहे बदलाव के बीच किडनी सुरक्षा के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटने के साथ हुआ। इसके उपरांत डायलिसिस के सभी मरीजों को फल का वितरण किया गया।