शान्ति भंग में नगरा पुलिस ने 10 लोगों का चालान कर माननीय न्यायालय भेजा

गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170,126,135 बी.एन.एस. के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही 

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्गत आदेश के अनुपालन में बृहस्पतिवार (19.06.2025) को थाना नगरा पुलिस द्वारा आपस में विवाद करने को लेकर झगड़ा फसाद कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले ग्राम इंदासो के दो, ग्राम डूमाडाड़ के चार, ग्राम इन्दौली मलकौली के एक और ग्राम देवढ़िया के चार व्यक्तियों सहित कुल दस व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 170,126,135 बी.एन.एस. के अन्तर्गत निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


 


विज्ञापन