बलिया। थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह के कुशल नेतृत्व में आज शुक्रवार (20.06.2025) को थाना हल्दी पुलिस टीम के उ.नि. औरंगजेब खां व हमराह हे.का. रमेश कुमार के साथ थाना हल्दी में पंजीकृत मु.अ.सं. 65/2025 धारा 137(2),87,65(1) BNS व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त राकेश तुरहा पुत्र सरल तुरहा निवासी सीता कुंड थाना हल्दी जनपद बलिया (उम्र 22 वर्ष) की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर की सूचना के आधार पर वांछित अभियुक्त को सीता कुंड ढाले के पास से प्रातः 07.30 बजे गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना हल्दी में विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।



