शारदा नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज पहसा गढ़वा, मऊ में "अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" पर विशेष कार्यक्रम कल
चेयरमैन डॉ संजय सिंह, चेयरपर्सन डॉ एकिका सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुजीत सिंह, एंब्रियोलाजिस्ट डॉ मधुलिका सिंह, डॉ ईना यादव, कालेज की प्राचार्या पल्लवी राय एवं प्रबंधक शिव कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित यह रैली पास के दो गांवों में निकाली गई। चेयरमैन डॉ संजय सिंह ने बताया कि भारतीय योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना हम सबके लिए गौरव का विषय है। विश्व योग दिवस से पूर्व लोगों को आयोजित शिविर में अथवा अपने स्तर पर ही योग करने के लिए प्रेरित किया गया। शनिवार को कालेज में प्रातः सात बजे से विहंगम योग शिविर का आयोजन किया गया है



