शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी को खेजुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया। बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज मंगलवार (10.06.2025) को थाना खेजुरी पुलिस टीम के उ०नि० ज्ञानचन्द्र शुक्ला व हमराहियों उ०नि० मो० अतहर व का० लव कुमार द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना खेजुरी पर पंजीकृत मु०अ०सं० 61/2025 धारा 69/352/351(3) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र स्व० राजबली राम निवासी ग्राम गढ़मल पुर थाना पकड़ी जनपद बलिया को बेलौना चौराहे से प्रातः करीब 08.25 बजे हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया। 

          
  

विज्ञापन