उभांव पुलिस टीम ने गुम हुए एक मोबाइल फोन को किया बरामद

मोबाइल स्वामी ने उभांव पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद 

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में थाना उभांव में CEIR पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसडा आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस टीम ने गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद करते हुए मोबाइल स्वामी को मोबाइल वापस दिया।  
 उल्लेखनीय है कि आवेदक का SAMSUNG A15 (अनुमानित मूल्य रु 18,000/-) मोबाइल बेल्थरा बाजार जाने वाले रास्ते में कहीं गिर गया था जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा अपने मोबाइल की गुमशुदगी थाना उभांव पर लिखित प्रार्थना पत्र देकर CEIR पोर्टल पर दर्ज कराया गया था । जिसके क्रम में आवेदक का मोबाइल का लोकेशन थाना स्थानीय के बेल्थरा बाजार क्षेत्र में दिखा रहा था । CEIR पोर्टल पर रन कराये गये उक्त मोबाइल को आज सोमवार (16.06.2025) को थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा बरामद कर मोबाइल स्वामी को नियमानुसार सुपुर्द किया गया । अपना गुम हुआ मोबाइल पाकर मोबाइल स्वामी द्वारा उभांव पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी । 

मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उ.नि. हरिद्वार और क.आ. राकेश यादव (CCTNS) थाना उभांव बलिया शामिल रहे।



विज्ञापन