पिकअप में 6 गो वंशों के साथ 4 पशु तस्कर गिरफतार

उभांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई 

बलिया। प्रभारी निरीक्षक थाना उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह व हमराहियों उ.नि. हरिद्वार, का. मनीष जायसवाल, का. ओमप्रकाश सिंह, का. अजीत यादव और का. अरविन्द चौबे द्वारा आज मंगलवार (17.06.2025) को मुखबिर की सूचना पर ग्राम गौरी ताल घोसा में मुखबिर द्वारा बताए गए पिकअप वाहन संख्या UP54AT9270 को रोकने का प्रयास किया तो पिकअप चालक द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस वालों पर ही चढ़ा देने की नियत से पिकअप वाहन को तेजी से चलाया गया जिसके कारण पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। पिकअप वाहन से 06 गौवंश व 04 पशु तस्करों अरमान पुत्र जमालुद्दीन (उम्र करीब 22 वर्ष) सा. बसारिख पुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया, सत्येन्द्र राजभर पुत्र दिनेश राजभर (उम्र करीब 19 वर्ष) सा. भैरो पुर खुरमा थाना घोसी जनपद मऊ, शिवम उर्फ सत्यम चौहान पुत्र पतिराम चौहान (उम्र करीब 19 वर्ष) सा. भैरो पुर खुरमा थाना घोसी जनपद मऊ और वसीम अहमद पुत्र मो. बुच्चा (उम्र करीब 20 वर्ष) सा. सुआय थाना मधुबन जनपद मऊ को प्रातः करीब 04.00 गिरफ्तार किया गया । जिनकी जमा तलाशी में 05 मोबाइल फोन व एक आधार कार्ड व पांच सौ साठ रूपये नगद बरामद हुए । जिसके आधार पर थाना थाना उभांव में मु.अ.स.- 173/2025 धारा 3/5ए/8 उ.प्र. गोवध निवारण अधि. व धारा 11 पशु क्रूरता अधि. व धारा 109 बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चारों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया।



विज्ञापन