13 गो वंश लदे पिकअप वाहन के साथ दो गो तस्कर गिरफतार

थाना रसड़ा पुलिस द्वारा गौ-तस्करी से सम्बंधित दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 पिकप वाहन में लदे 15 राशि गोवंश (गाय/सांड़), 01 नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस एवं 01 एक प्लास्टिक की बोरी से रस्सी बरामद 
बलिया। आज सोमवार (14.07.2025) को रसड़ा थानाध्यक्ष विपिन सिंह के नेतृत्व में उ.नि. शिवमूर्ति तिवारी हमराहियों संग चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सराय भारती से अभियुक्त संदीप यादव पुत्र परमानंद यादव निवासी सराय भारती राम बारी थाना रसड़ा जनपद बलिया और अमरनाथ कुशवाहा पुत्र श्री मनोहर कुशवाहा निवासी सिधौत थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को भोर में 03.35 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 01 पिकप वाहन में लदे 15 राशि गोवंश (12 राशि गाय व 03 राशि सांड़) को बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त संदीप यादव की तलाशी में एक नाजायज तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । घटना में संलिप्त दो अन्य अभियुक्त परमानन्द यादव पुत्र स्व० वंशी यादव और मुलायम यादव पुत्र कन्हैया यादव दोनों निवासी ग्राम सराय भारती डाडेपर थाना रसड़ा जनपद बलिया अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । घटना में संलिप्त चारों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रसड़ा जनपद बलिया पर मु.अ.सं. 267/2025 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर मौके से गिरफ्तार अभियुक्तों संदीप यादव व अमरनाथ कुशवाहा का चालान कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया तथा बरामद पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया। 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. शिवमूर्ति तिवारी, उ.नि. राम लखन यादव, का. वीरेन्द्र पटेल का. रावेन्द्र सिंह और का. धीरेन्द्र कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन