भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के मंच पर बही काव्य रस की बयार

बलिया। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की स्थापना के रजत जयंती पर विशेष राष्ट्रीय सम्मेलन बलिया के अगरसंडा स्थित सनबीम स्कूल में आयोजित किया गया।
विशेष राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनाथ उपाध्याय "सलभ" और संचालन डाॅ. सुनील कुमार ओझा ने किया।
इस अवसर पर डाॅ. आदित्य कुमार "अंशु", डाॅ. सुनील कुमार ओझा, शशिप्रेम, नन्द जी नन्दा, प्रतिभा यादव, बृजमोहन अनवरी, पवन तिवारी, विन्ध्याचल सिंह आदि कवियों ने काव्य पाठ से श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया।
सम्मेलन में पत्रकारिता, कला व साहित्य के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाले सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया।
इस क्रम में मुख्य अतिथि परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा सभी कवियों, पत्रकारों को स्मृति स्वरूप बैग, प्रशस्ति-पत्र और अंगवस्त्रम् से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन