बलिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को बलिया जिले हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक द्वारा प्रेषित सूची के आधार पर बलिया जिले के नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों के मनोनयन हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनीत सूची के अनुसार बलिया नगर पालिका परिषद हेतु अनिल कुमार गुप्ता, रसड़ा नगर पालिका परिषद हेतु प्रताप जायसवाल, रेवती नगर पंचायत हेतु दीपक तिवारी, बांसडीह नगर पंचायत हेतु खलीकुर्रहमान, मनियर नगर पंचायत हेतु महान उपाध्याय, सिकंदरपुर नगर पंचायत हेतु नदीम अंसारी, रतसड़ कला नगर पंचायत हेतु सुनील शर्मा, बैरिया नगर पंचायत हेतु कृष्ण बिहारी गोंड, सहतवार नगर पंचायत हेतु धीरेंद्र कुमार "मंटू", बेल्थरा रोड नगर पंचायत हेतु तनवीर अहमद, नगरा नगर पंचायत हेतु रवि प्रकाश उपाध्याय और चितबड़ागांव नगर पंचायत हेतु शमीम अहमद नगर अध्यक्ष बनाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त अध्यक्षों से अपने अनुभव, संघर्षशीलता और प्रतिबद्धता से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए संगठन को और भी मजबूत करने की अपेक्षा की है।
बलिया जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी है।