वाराणसी, 12 सितम्बर 2025। रेलवे प्रशासन द्वारा बिहार लोकसेवा आयोग की अर्हता परीक्षा को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी यात्रियों की सुविधा हेतु सीवान-मुजफ्फरपुर एवं छपरा- पाटलिपुत्रा के मध्य एकल यात्रा हेतु अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ियों का संचलन 13 सितम्बर, 2025 को निम्नवत किया जायेगा।
गाड़ी सं-05328 सीवान-मुजफ्फरपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 13 सितम्बर, 2025 को सीवान से 16:00 बजे प्रस्थान कर दुरौन्धा से 16:20 बजे, एकमा से 16:35 बजे, छपरा से 17:05 बजे, बड़ागोपाल से 17:35 बजे, दिघवारा से 17:46 बजे, सीतलपुर से 17:52 बजे, नयागाँव से18:00 बजे, सोनपुर से 18:20 बजे, हाजीपुर से 18:28 बजे, सराय से 18:46 बजे, गोरौल से 19:00 बजे, राम दयालु नगर से 19:15 बजे छूटकर 20:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
गाड़ी सं-05344 छपरा-पाटलिपुत्रा अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 13 सितम्बर, 2025 को छपरा से 16:30 बजे प्रस्थान कर छपरा कचहरी से 16:40 बजे, गोल्टेनगंज से 17:00 बजे, बड़ागोपाल से 17:10 बजे, दिघवारा से 17:30 बजे, सीतलपुर से 17:38 बजे, नयागांव से 17:48 बजे, परमानंदपुर से 17:58 बजे, भरपुरा पहलेजा घाट से 18:15 बजे छूटकर 19:00 बजे पाटलिपुत्रा पहुंचेगी।
उक्त गाड़ियां साधारण द्वितीय श्रेणी (अनारक्षित) एवं मेमू कोचों से संचालित की जाएंगी।
इस आशय की जानकारी अशोक कुमार जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।