उभांव पुलिस ने एक पिकअप वाहन में आठ गोवंशों के साथ एक गो तस्कर को किया गिरफतार

बलिया। बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार आज शनिवार (13.09.2025) को थाना उभांव पुलिस टीम के उ०नि० सुबाष चन्द्र यादव व हमराहियों टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक गो तस्कर डिम्पू कुमार कन्नौजिया पुत्र जीयन कन्नौजिया निवासी ताड़ीबड़ागाँव थाना नगरा जनपद बलिया को प्रातः करीब 06.10 बजे गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक पिकअप वाहन संख्या UP54 AT 2444 में 08 गोवंश बरामद किये गए।
गिरफ्तारी के बाद गो तस्कर के विरुद्ध मु०अ०स० 252/2025 धारा 3/5ए/8 उ०प्र० गोवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र०नि० राजेन्द्र प्रसाद सिंह, उ०नि० सुबाष चन्द्र यादव, हे०का० सनिल सरोज, का० सर्वजीत गुप्ता, 
और का० विक्रम सिंह शामिल रहे।


विज्ञापन