मऊ। स्वास्थ्य सेवाओं में अपनाई जाने वाली विभिन्न प्रक्रियाओं में फिजियोथिरेपी अपना विशेष महत्व रखता है। आधुनिक चिकित्सा में फिजियोथिरेपी के माध्यम से अनेक रोगों का उपचार किया जाता है। इस वर्ष विश्व फिजियोथिरेपी की थीम स्वस्थ उम्र बढ़ाना है।
यह थीम स्वस्थ बढ़ने को प्रोत्साहित करता है। जोड़ों का तीव्र दर्द, गठिया, अकड़न, पुरानी सूजन आदि अनेक रोगों में फिजियोथिरेपी बहुत ही कारगार उपचार है। शारदा नारायण हाॅस्पिटल स्थित फिजियोथिरेपी केंद्र में इसे जुड़े असाध्य रोगों को बहुत ही न्यूनतम खर्च में उपचार उपलब्ध है।
प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने सोमवार को विश्व फिजियोथिरेपी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इस दौरान फिजियोथिरेपिस्ट डॉ देवेश चौधरी ने थिरेपी चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल कुमार ने हड्डियों में फिजियोथिरेपी उपचार पर विस्तार से जानकारी प्रदान किया। इस दौरान 66 मरीजों को निःशुल्क फिजियोथिरेपी की गई।