एसएनएच ने रस्तीपुर हरिजन बस्ती में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 95 लोगों ने उठाया लाभ

आपसी सदभाव के साथ मनाएं छठ का पर्व - डॉ संजय सिंह

मऊ। रविवार को रस्तीपुर हरिजन बस्ती में शारदा नारायण हाॅस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शारदा नारायण हाॅस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में नेत्र विशेषज्ञ, आईवीएफ तथा अन्य चिकित्सकों द्वारा 95 लोगों की जांचकर दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध चिकित्सक, संस्थान निदेशक डॉ संजय सिंह ने कहा कि आस्था एवं लोकमंगल के पर्व छठ आपसी सदभाव एंव विश्वास का त्यौहार है। समरसता एवं सदभाव के साथ इसे मनाया जाना सनातन संस्कृति की संचेतना का प्रतीक है। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव के बीच मनाये जा रहे इस पर्व में स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है। इस दौरान महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत रखने के बीच उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना भी आवश्यक है। सुबह और शाम को पड़ रहे कोहरे के बीच दिन में हो रही धूप के कारण आंख व हृदय रोगियों बहुत सचेत रहने की जरुरत है। किसी भी प्रकार की परेशानी होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। 


विज्ञापन