बलिया के खड़सरा पहुंचे एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, शिवचरण पाठक की माता के निधन पर जताया दुःख

बलिया। भाजपा के जिला अध्यक्ष, तीन-तीन सरकारी समितियों के प्रदेश सदस्य और प्रधानमंत्री के कृपा पात्र एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने शनिवार को पीएमओ ऑफिस वाराणसी में कार्यरत ग्राम अखैनी पोस्ट खड़सरा निवासी शिवचरण पाठक के माता जी के स्वर्गवास की सूचना पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। उन्होंने श्री पाठक की माता जी के निधन पर गहरा दुःख जताया और शोक-संतप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दी।
श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद एमएलसी श्री विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय शर्मा के साथ सिकंदरपुर में समाज सेवी अशोक शर्मा के यहां विश्वकर्मा समाज के कई लोगों से शिष्टाचार मुलाकात की। यहां एमएलसी श्री विश्वकर्मा का विश्वकर्मा बंधुओं ने भव्य स्वागत किया। 
मीडिया द्वारा पूछे गये सवालों के जबाब में एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार सर्वहित, देशहित में काम कर रही हैं अपराधी, माफियाओं का सफाया हो रहा है। भाजपा किसी के साथ भेद भाव से काम नहीं कर रही। आने वाले 2027 में भाजपा पुरे बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व गुरु बनने जा रहा है जो देश आँखें दिखाता था आज मोदी जी के सामने घुटने टेकता है। आप सभी बंधु अभी से लग जाइये। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। 
इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के सदस्य विनोद कुमार सोनकर, गोबिंद दास गुप्ता जिलामंत्री पिछड़ा, श्याम सुंदर विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा, राममिलन मौर्या पूर्व मंडल अध्यक्ष, राजू गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष, अनिल कुमार पाण्डेय किसान मोर्चा महामंत्री, अनिल कुमार कन्नौजिया जिलाअध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा, मनीष कुमार गोंड जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मनोज शर्मा जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा (भाजपा ), छट्ठू लाल शर्मा अध्यक्ष विश्वकर्मा सेवा संस्थान बलिया, डॉ संदीप शर्मा बलिया, गोपाल शर्मा विधानसभा अध्यक्ष विश्वकर्मा महासभा, ओमप्रकाश शर्मा, बब्लू अंसारी, डॉ उमेश स्वर्णकार भाजपा नेता, मनोज शर्मा बिसहर, मुना शर्मा, पन्नालाल शर्मा, चंदन शर्मा प्रदेश सचिव विश्वकर्मा महासभा (सलेमपुर ) जैसे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन