वाराणसी। 09 अक्टूबर, 2025। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के बलिया स्टेशन पर गर्डर लॉचिंग के परिप्रेक्ष्य में यातायात एवं पावर ब्लॉक लिए जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण निम्नवत किया जायेगा।
मार्ग परिवर्तन-
आनन्द विहार टर्मिनस से 09, 11, 12 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 04090 आनन्द विहार टर्मिनस-पटना विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
छपरा से 09 एवं 10 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 15111 छपरा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा- सीवान-भटनी-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।
-पाटलिपुत्र से 09 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 04095 पटलिपुत्र-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग छपरा-सीवान-भटनी-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।
-फर्रूखाबाद से 09, 11, 12 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 15084 फर्रूखाबाद-छपरा विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग मऊ-इंदारा-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी।
पुनर्निर्धारण-
-बलिया से 09, 10 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 55131 बलिया-प्रयागराज रामबाग सवारी गाड़ी बलिया से 125 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-बलिया से 09, 10 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 55133 बलिया-शाहगंज सवारी गाड़ी बलिया से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-बलिया से 09, 12, 13 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बलिया से 85 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-सियालदह से 09, 11, 12 अक्टूबर, 2025 को चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस सियालदह से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
इस आशय की जानकारी अशोक कुमार जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी है।