जननायक चंद्रशेखर हाॅस्पिटल में आशाओं को किया गया प्रशिक्षित

छोटी जगह पर बेहतर स्वास्थ सेवा उपलब्ध कराना ही जननायक का लक्ष्य- डॉ संजय सिंह 

बलिया। जनपद के जननायक चंद्रशेखर हाॅस्पिटल हाॅस्पिटल इब्राहिम पट्टी में आज आशा कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस अवसर पर संस्थान निदेशक, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चंद्रशेखर द्वारा अपने पैतृक गांव में स्वास्थ्य की दिशा में किये गये सार्थक प्रयास को जननायक चंद्रशेखर हाॅस्पिटल इब्राहिमपट्टी द्वारा पूरा करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। आर्थिक रुप से अति पिछड़े इस क्षेत्र में बेहतर आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर मेडिसीन, गायनी, डायलिसिस, नेत्र और सर्जरी के योग्य चिकित्सकों द्वारा चौबीस घंटे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। आधुनिक आपरेशन थियेटर, आईसीयू, एनआईसीयू, उन्नत इमरजेंसी सहित स्वास्थ्य की सभी आधुनिक सुविधाओं से इसे सुसज्जित किया जा चुका है। 
इस दौरान नेत्र सर्जन डॉ मालविका राय, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ मलिक अताउर्रहमान, मेडिसीन के चिकित्सक डॉ एसपी सिंह, स्त्री एवं प्रसूति रोग विषेशज्ञ डॉ सरिता मौर्य ने जननायक चन्द्रशेखर हाॅस्पिटल में उपलब्ध चिकित्सकीय व्यवस्थाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
प्रशासनिक निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जननायक हाॅस्पिटल द्वारा प्रधानमंत्री के पैतृक गांव इब्राहिमपट्टी में अति न्यून खर्च पर सर्वोत्तम चिकित्सा उपलब्ध कराया जा रहा है। अति महात्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना द्वारा सभी प्रकार के मरीजों की निःशुल्क सर्जरी सहित उपचार किया जा रहा है। श्री सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के सपने को बोने के लिए जननायक चन्द्रशेखर हाॅस्पिटल प्रतिबद्ध है। इस दौरान सेमी प्रदेश उपाध्यक्ष, संस्थान निदेशक डॉ संजय सिंह ने जीवन रक्षक सीपीआर प्रणाली पर डेमो के माध्यम से विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। संस्थान के सभी कर्मचारियों ने प्रतिबद्धता के साथ इस कार्य में सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन