नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के राज्य समन्वयक बने डॉ आदित्य कुमार "अंशु"

बलिया। नेशनल यूथ पार्लियामेंट ऑफ द भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित नारायण आमेटा की संस्तुति पर बलिया जनपद के साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार "अंशु" को संगठन के उत्तर प्रदेश राज्य इकाई में समन्वयक मनोनीत किया गया है।
ज्ञात हो कि "नेशनल यूथ पार्लियामेंट" (National Youth Parliament) एक ऐसा मंच है जो युवाओं को संसदीय प्रक्रियाओं को समझने और भाग लेने का अवसर प्रदान करता है। यह भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह योजना छात्रों में नेतृत्व कौशल विकसित करने, सार्वजनिक विषयों पर चर्चा करने, और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित है। 
"नेशनल यूथ पार्लियामेंट" (National Youth Parliament) का मुख्य उद्देश्य छात्रों को संसद की कार्यप्रणाली और प्रक्रिया से परिचित कराने के साथ युवाओं में नेतृत्व और संवाद कौशल विकसित करते हुए उन्हें देश के सामने आने वाली समस्याओं और राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति संवेदनशील बनाना है जिससे युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। 
युवा संसद का आयोजन कई स्तरों पर होता है। जिला स्तर पर यह कार्यक्रम 300 से अधिक जिलों में आयोजित किया जाता है। जबकि राज्य स्तर राज्य विधानसभाओं में राज्य-स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर का आयोजन संविधान सदन में होता है।
बलिया के प्रख्यात साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार अंशु को उ०प्र० राज्य समन्वयक बनाए जाने पर जिले के साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है। जिले के साहित्यकारों ने डॉ० अंशु को उ०प्र० राज्य समन्वयक बनाए जाने पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए डॉ अंशु को बधाई दी है।


विज्ञापन