अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा बलिया द्वारा पूर्व राष्ट्रपति की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जुटेंगे विश्वकर्मा वंशज
बलिया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा बलिया के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विश्वकर्मा समाज के कुल गौरव भारत के सातवें पूर्व राष्ट्रपति स्व० ज्ञानी जैल सिंह जी की 31 वीं पुण्यतिथि 25 दिसंबर 2025 दिन वृहस्पतिवार को समय 11 बजे दिन में स्थान - गांधी आश्रम मनियर रोड सिकन्दर पुर, बलिया में मनाया जायेगा।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा बलिया के जिलाध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा ने जिले के समस्त विश्वकर्मा बन्धुओं से भारी संख्या में अपने समाज के सर्वोच्च पद पर आसीन रहे ज्ञानी जैल सिंह जी की पुण्यतिथि पर सिकंदरपुर पहुंचने की अपील की है।



