डीएम व एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तहसील बांसडीह पर की जनसुनवाई

अधिकारी द्वय ने फरियादियों की जन शिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश  
            
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा आज शनिवार (20.12.2025) को जनपद बलिया के तहसील बांसडीह में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया जबकि अन्य आयी सभी शिकायतों के शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए गए। 
इस मौके पर उपजिलाधिकारी बांसडीह, क्षेत्राधिकारी बांसडीह व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। 



विज्ञापन