जखनिया में शारदा नारायण हास्पिटल ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 297 लाभान्वित

मौसमी बदलाव में लापरवाही हो सकती है घातक- डा संजय सिंह
 
मऊ। मौसम में नित्यप्रति हो रहे बदलाव स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकते हैं। ठंड में हृदय रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वृद्ध और नवजात बच्चों को विशेष खतरा बना रहता है। हार्ट अटैक होने की संभावना बढ़ जाती है। सांस रोगियों के लिए भी यह मौसम खतरनाक हो जाता है। आक्समिक परेशानी होते ही तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने यह उदगार गाजीपुर जनपद के जखनियां में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रविवार को व्यक्त किया। 
डॉ सिंह ने बताया कि मात्र लेंस का खर्च उपलब्ध कराने पर मरीज के आंख का आपरेशन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मौसमी रोगों पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए सुरक्षा के उपाय बताया। शिविर में 297 मरीजों के शुगर, ब्लडप्रेशर, लंग्स और आंख की जांच की गई। इस दौरान बांझपन रोग के बारे लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें आईवीएफ तकनीकी के बारे में जागरूक किया गया।

विज्ञापन