बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर मो० उस्मान व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली क्षितिज त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में बलिया कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि वादिनी के पति को प्रतिवादी सत्यम खरवार द्वारा आपसी रंजिश को लेकर जान से मारने की नियत गाली गलौज देते हुए मारे पीटे थे जिसके क्रम में थाना स्थानीय द्वारा प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियुक्त सत्यम खरवार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाकर लगातार प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में आज रविवार ( 28.12.2025) को उ०नि० कमलेश यादव व हमराहियों हे०का० विकास वर्मा, का० सर्वेश यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं० 399/25 धारा 109, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना कोतवाली जनपद बलिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सत्यम खरवार पुत्र मोहन प्रसाद खरवार निवासी देवकली थाना सुखपुरा जनपद बलिया (उम्र करीब 20 वर्ष) को माल गोदाम रोड रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली पर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।



