बलिया। ठंड, गलन एवं मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद बलिया में कक्षा एक से आठवीं तक के समस्त परिषदीय, मान्यता व सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों के संचालन अवधि में परिवर्तन कर दिया गया है।
इस आशय का आदेश बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने जिलाधिकारी बलिया द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक, जनपद में 8वीं तक के सभी स्कूलों का संचालन 18.12.2025 से प्रातः 10:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक कर दिया गया है। बीएसए द्वारा उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



