बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस ने राहुल यादव की हत्या की साजिश में शामिल कुल छः अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 13 दिसंबर 2025 को लगभग 6.30 शाम को राहुल यादव पुत्र बच्चा यादव निवासी यादव नगर कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव को राबिन सिंह पुत्र अज्ञात, पवन सिंह पुत्र अज्ञात, रोहित पुत्र अज्ञात और राज पुत्र अज्ञात द्वारा मिलकर जान से मारने की नियत से गोली मारकर घायल कर दिया गया था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। जिस सम्बन्ध में थाना उभांव में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगाई गई थीं।
इसी क्रम में आज वृहस्पतिवार (18.12.2025) को उभांव थाना प्र० नि० संजय शुक्ला हमराहियों सहित कस्बा बेल्थरा रोड में मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं० 314/2025 धारा 103(1), 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तों प्रतिभा वर्मा पत्नी जितेन्द्र निवासी बाटा वाली गली, कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया, अभिषेक यादव पुत्र हरिद्वार यादव निवासी भीटा भुवारी थाना उभांव जनपद बलिया, विनोद यादव उर्फ राका पुत्र विश्राम यादव निवासी बभनियांव थाना उभांव जनपद बलिया को कुन्डैल ढाला के पास से समय 12.25 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तों सर्वजीत उर्फ गोलू सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी अतरौल चक मिलकान थाना उभांव जनपद बलिया, मु० फैज पुत्र मु० सफीर निवासी उमर गंज थाना उभांव जनपद बलिया और अयान पुत्र मु० तकबीम उर्फ सोनू निवासी फरसाटार थाना उभांव जनपद बलिया को साहुनपुर रेलवे अंडर पास से अपरान्ह 13.05 बजे गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
प्र०नि० संजय शुक्ल, उ०नि० सुमित कुमार, हे०का० राकेश पाण्डेय, का० रविन्द्र कुमार, का० मुकेश यादव, का० सर्वेश यादव और म०का० प्रतिभा शामिल रहे।



