बैरिया। बैरिया तहसील के कोटवा ग्राम में श्री सुदिष्ट बाबा के प्रांगण में चल रहे धनुष यज्ञ मेले में सार्थक सहयोग फाउंडेशन तथा कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आम जनमानस को चिकित्सकिय लाभ देने के लिए प्रतिदिन निःशुल्क स्वास्थ्य सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें डॉ शंशाक मिश्रा जनरल फिजिशियन तथा डॉ अर्पित तिवारी चर्म रोग विशेषज्ञ द्वारा लोगों को चिकित्सकीय सहायता के साथ निःशुल्क दवा दिया जा रहा है।
मेले के आयोजक रोशन गुप्ता ने बताया कि मुख्यालय से दूर होने के कारण ज्यादातर लोग चिकित्सक लाभ से वंचित रह जाते हैं। उनके इलाज के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सहयोग शिविर का आयोजन कर सार्थक सहयोग फाउंडेशन तथा कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बहुत ही पुनीत कार्य किया जा रहा है।
आज के शिविर में जनता फिजियोथैरेपी द्वारा लोगों का निःशुल्क सेवा दिया गया ।
कार्यक्रम में प्रतिदिन विवेक तिवारी, रितिक, राजीव दुबे आदि लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है।



