बलिया के सिकंदरपुर में शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

रिपोर्ट - गौहर खान ब्यूरो बलिया 

सिकंदरपुर में लाखों का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख

सिकंदरपुर। सिकंदरपुर क़स्बा के जल्पा चौक स्तिथ राम लीला मैदान बाजार के मेन मार्केट में शनिवार राज 8:30 बजे एक इलेक्ट्रिक की दुकान में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिसमें देखते ही देखते दुकान में रखे सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
दुकान मालिक मनोज उर्फ़ संतोष ने बताया कि वह अपने दुकान बंद कर के घर जा ही रहे थे की किसी ने फ़ोन कर के बताया की आप की दुकान में आग लगी हुई है मैं फ़ौरन दौड़कर भागते आया। ज़ब वापस लौटने पर जब उन्होंने अपनी दुकान खोली, तो अंदर से धुआं उठता देख उन्हें आग लगने का पता चला।
आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दुकान में रखा अधिकांश इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित मनोज उर्फ़ संतोष भाई के मुताबिक, इस घटना में लगभग लाखों रुपये का माल जलकर नष्ट हो गया है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार मिश्रा मौजूद थे।
विज्ञापन