बलिया में उभांव थाना पुलिस ने फुजैल अहमद के अपहरणकर्ता को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार, जिला अस्पताल में इलाज जारी

घायल बदमाश के कब्जे से एक नाजायज तमंचा एक खोखा कारतूस और एक जिन्दा कारतूस बरामद 

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस टीम को एक अपहरणकर्ता को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए बताया कि सोमवार (15.12.2025 को) रात्रि लगभग 23.10 बजे थाना उभांव पुलिस टीम द्वारा साहूनपुर में चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया तो उसने भागने का प्रयास किया । संदिग्ध व्यक्ति द्वारा खुद को पुलिस टीम से घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया । पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की गयी जिसमे अभियुक्त मो० जैद उर्फ सलमान पुत्र रफतउल्ला निवासी एकसार पिपरौली बड़ागांव थाना उभांव जनपद बलिया के बांए पैर मे गोली लगी है । 
पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि 11 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 13.00 बजे मु० फुजैल अहमद पुत्र असलम निवासी एकसार पिपरौली बडागांव थाना उभांव जनपद बलिया उम्र करीब 03 वर्ष को अपहरण करने की घटना कारित किया था । 
         अपहृत बालक मु० फुजैल 
घायल बदमाश मो० जैद उर्फ सलमान का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है । पकड़े गये बदमाश के कब्जे से एक नाजायज तमंचा 0.315 बोर मय एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुए हैं ।
मामले में अन्य विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है ।




विज्ञापन