बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष भीमपुरा अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस टीम को एक अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 13 दिसंबर 2025 को वादिनी द्वारा थाना भीमपुरा में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि तीन दिन पहले उसकी पुत्री घर से बिना बताए लापता हो गयी है, जिसके सम्बन्ध में थाना भीमपुरा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए आज सोमवार (15.12.2025) को उप नि० सरीमन सोनकर व हमराहियों द्वारा मु०अ०सं० 259/2025 धारा 87 बीएनएस में मुखबिर खास की सूचना पर उक्त मुकदमें में वांछित अभियुक्त साबिर अली पुत्र शौकत अली निवासी बनकट थाना मधुबन जनपद मऊ (उम्र करीब 21 वर्ष) को कन्धरापुर गांव के पास से करीब 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० सरीमन सोनकर, हे०का० अमित मिश्रा और हे०कां० धर्मेन्द्र भारती शामिल रहे।



