मऊ जनपद के दो लाल - आईपीएल में दिखाएंगे कमाल

जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने जताई खुशी 

मऊ। आईपीएल आक्शन में दो बड़ी फ्रेंचाइजी द्वारा जनपद के दो युवाओं का चयन किये जाने पर जिला क्रिकेट संघ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनको बधाई दिया है। 
जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ संजय सिंह ने बताया कि इमिलियाडीह निवासी रवि सिंह को राजस्थान रायल्स तथा कैथवली जमीन कैथवली निवासी मंगेश यादव को रायल चैलेंजर बैंगलूरु द्वारा खरीदे जाने से जिले में चारो तरफ प्रसन्नता है। 
ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर देश की दो बड़ी फ्रेंचाइजियों के लिए इन्हें खेलते देखना अपने आप में गर्व का क्षण होगा। 
डॉ सिंह ने बताया कि जिला क्रिकेट संघ द्वारा खिलाड़ियों के उत्थान एवं विकास के लिए सतत प्रयास किया जा रहा है। इस दिशा में मंडल से लेकर प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक उनका मार्गदर्शन किया जा रहा है। रवि सिंह और मंगेश यादव का चयन होने से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा। आने वाले दिनों में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपने जनपद से निकलेंगे। डॉ सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की है।


विज्ञापन