बैरिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित चार अभियुक्त पुलिस गिरफ्त में, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं आपराधियों के विरूद्ध तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह के नेतृत्व में बैरिया पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार मंगलवार (16.12.2025) को वादी मुकदमा ने थाना बैरिया में एक प्रार्थना पत्र दिया कि अभियुक्तों द्वारा लाठी- डंडे से वादी के परिवार वालों पर हमला कर दिया गया तथा वादी के भाई को अभियुक्त सुशील शर्मा उर्फ अवनीश शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा द्वारा जान से मारने की नीयत से पेट व पीठ में चाकू मारा गया और विपक्षियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस सम्बन्ध में थाना बैरिया में मु०अ०सं० 488/2025 धारा 109(1), 191(3), 115(2), 351(3) बी०एन०एस० (BNS) पंजीकृत किया गया ।
इसी क्रम में आज बुधवार (17.12.2025) को थाना बैरिया पुलिस टीम के वरिष्ठ उ०नि० प्रभाकर शुक्ला व हमराहियों द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों सत्येन्द्र शर्मा पुत्र स्व० बेनीमाधव शर्मा उर्फ ढोडा शर्मा, मुन्ना शर्मा पुत्र स्व० बेनीमाधव शर्मा उर्फ ढोडा शर्मा, रमेश शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा तीनों निवासी टेंगरही थाना बैरिया जनपद बलिया को ग्राम टेंगरही मंदिर के पास से समय 08.34 बजे व अभियुक्त सुशील शर्मा उर्फ अवनीश शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा निवासी टेंगरही थाना बैरिया जनपद बलिया को ग्रीन फिल्ड मार्ग से 50 मीटर पहले समय 08.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त सुशील शर्मा उर्फ अवनीश शर्मा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू को बरामद कर बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गयी । गिरफ्तार चारों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना बैरिया में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उ०नि० प्रभाकर शुक्ल, उ०नि० राजधर यादव, हे०का० महेन्द्र प्रताप यादव, हे०का० दिनेश यादव और हे०का० जयकिशुन पाल शामिल रहे।




विज्ञापन