भीमपुरा पुलिस द्वारा चोरी से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी के कुल 680 रुपये बरामद  

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता एवं थानाध्यक्ष भीमपुरा अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में थाना भीमपुरा पुलिस टीम ने एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को थाना भीमपुरा में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया कि वादी के कपड़े की दुकान की तिजोरी से प्रतिवादियों द्वारा कुछ रुपये चुरा लिया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना भीमपुरा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु टीमें लगा दी गयी थी । 
इसी क्रम में आज बुधवार (31.12.2025) को उ०नि० सुभाष यादव व हमराहियों का० रविप्रकाश यादव व का० घनश्याम यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं० 269/25 धारा 305(a), 331(4), 317(2) बी०एन०एस० से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त जंगबहादुर पुत्र स्व० चन्द्रदीप निवासी जमीन सिसयण्ड थाना उभांव जनपद बलिया को लोहटा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 500 रुपये की एक नोट, 100 रुपये की एक नोट, 50 रुपये की एक नोट, 20 रुपया का एक नोट व 10 रुपये का एक नोट कुल 680 रुपये बरामद हुए। 
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।


विज्ञापन