फर्जी चैरिटेबल ट्रस्ट गिरोह के चार वांछित अभियुक्त रसड़ा पुलिस की हिरासत में

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के सफल पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रसड़ा योगेन्द्र बहादुर सिंह के निर्देशन में शनिवार (20.12.2025) को थाना रसड़ा पुलिस टीम के उ०नि० राज केशर सिंह हमराहियों के साथ देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु०अ०सं० 266/25 धारा 316(2), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3), 61(2) BNS में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त दिलीप कुमार भारती पुत्र मुन्नीलाल राम निवासी ग्राम जाम थाना रसड़ा जनपद बलिया (प्रबन्धक हमराही चैरिटेबल सेवा संस्थान), सुमंत भारती पुत्र रामप्रवेश निवासी ग्राम बर्रेबोझ थाना रसड़ा जनपद बलिया, शनि भारती पुत्र श्यामलाल निवासी ग्राम गढ़मल पुर थाना पकड़ी जनपद बलिया, और नंदू राजभर पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम छितौनी थाना रसड़ा जनपद बलिया को फर्जी ट्रस्ट संचालक दिलीप कुमार भारती के घर ग्राम जाम से सायं करीब 18.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना रसड़ा में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० राजकेशर सिंह, हे०का० सत्यनरायन यादव, हे०का० रविन्दर यादव, का० विनय प्रताप सिंह, का० पवन चौबे, का० श्यामजी और का० सचिन पाण्डेय शामिल रहे।




विज्ञापन