बलिया। मंगलवार को जिले के इसारी सलेमपुर के चित्रगुप्त हाईस्कूल छिब्बी में डॉ० राम सेवक विकल पुस्तकालय इसारी सलेमपुर, बलिया के सौजन्य से जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार 'अंशु' द्वारा निःशुल्क पुस्तक श्रीराम नाम लेखन पुस्तिका और हनुमान चालीसा का वितरण किया गया।
पुस्तक वितरण के पुनीत कार्य में विगत 15-20 वर्षों से लगे बलिया जनपद प्रभारी डॉ० आदित्य कुमार 'अंशु' ने बताया कि ये दोनों पुस्तकें उन्हीं छात्रों को दी गईं जिनके घर के लोग हनुमान जी का व्रत- उपवास रखते हैं। विद्यालय के प्रबन्धक पंकज श्रीवास्तव की उपस्थिति में सभी अध्यापकों हरे राम यादव, जयराम राय, सतीश गुप्ता, दिनेश जी, राहुल सिंह, राहुल वर्मा, सिम्पा, रंजू सिंह, अंजली सिंह, हिमानी सिंह, मनीषा ठाकुर, शिल्पी, निक्की सिंह, प्रीति पुष्पक, माया यादव, श्रुति प्रजापति, आंचल, मुस्कान को ये दोनों पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं।
बताते चलें कि यह पुस्तक लंदन में डॉ० पी० नागरानी के सौजन्य से प्रकाशित होती हैं। उन्होंने बताया कि गौरव कक्कड़ (आगरा) के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में विभिन्न प्रकार की पुस्तकें निःशुल्क वितरण हेतु उपलब्ध कराई जाती हैं।



