साइबर सेल बलिया ने धोखाधड़ी कर निकाली गई 2,40,000.00 /- रूपये धनराशि को कराया वापस

बलिया। शिकायतकर्ता अंशुमान कुमार यादव निवासी गड़वार थाना गड़वार जनपद बलिया द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के दो बैंकों स्टेट बैंक आफ इंडिया एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों से 28 नवंबर 2025 को कुल-2,40,000/- रूपये (दो लाख चालीस हजार रूपए) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
       पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल बलिया कृपा शंकर के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप सोमवार 05 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता अंशुमान यादव के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि 2,40,000.00/- रूपये माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में वापस कराया गया। बलिया पुलिस और साइबर सेल के प्रयासों से वापस हुई धनराशि प्राप्त करने के बाद शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
साइबर फ्राड़ के बचने के लिए सावधानियां-
1. साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें । 
2. किसी अंजान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करें । 
3. वर्क फ्राम होम, शेयर ट्रेडिंग करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही उपयोग करें । 
4. कृपया किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा पैसों की मांग किये जाने पर अच्छे से जाँच ले एवं अपने खाते का बैलेंस चेक कर लें, किसी के बहकावे में न आएं ।
5. अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाइल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें ।
        धनराशि वापस कराने वाली साइबर सेल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी (साइबर क्राइम बलिया), उ०नि० मनीष कुमार वरूण ( साइबर सेल), मुख्य आरक्षी मो० इमरान (साइबर सेल बलिया), आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया), आरक्षी शनि यादव (साइबर सेल बलिया), आरक्षी जितेन्द्र कुमार (साइबर सेल बलिया)
और आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया) शामिल रहे।


विज्ञापन