बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना नरहीं जनपद बलिया पुलिस टीम को (25,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित गौवध से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर द्वारा जारी वीडियो बयान के अनुसार वृहस्पतिवार (01.01.2026) को समय लगभग 23.45 बजे थाना नरहीं पुलिस टीम द्वारा नरहीं कारो रोड के पास संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया तो व्यक्ति भागने लगा, पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति का पीछा करने पर संदिग्ध व्यक्ति ने अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश फ़ज़ल उर्फ करिया पुत्र हगनु नट निवासी तेतारपुर थाना नरहीं जनपद बलिया (उम्र करीब 23 वर्ष) के दाहिने पैर में गोली लगी है । पूछताछ के क्रम में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाश थाना नरही के मु०अ०सं० 162/25 धारा 3/8 गौवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बंधित 25,000/- रुपए का इनामिया / वांछित अभियुक्त है । जिसके द्वारा गौ वंशीय पशुओं को वध करने हेतु ले जाने की घटना कारित की गयी थी । घायल बदमाश फजल उर्फ करिया उपरोक्त का इलाज सदर अस्पताल में बलिया में चल रहा है । पकड़े गये बदमाश के कब्जे से एक तमंचा नाजायज 0.315 बोर मय, एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 0.315 बोर बरामद हुए हैं । अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।



