उभांव पुलिस टीम ने दुष्कर्म के एक वांछित को किया गिरफ्तार

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि उसके ही गांव के अतुल गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता निवासी सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया शादी का झूठा वादा कर वादिनी के साथ शारीरिक दुष्कर्म किया गया। जिसके सम्बम्ध में थाना उभांव पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। 
इसी क्रम मे आज शनिवार (03 दिसंबर 2026) को थाना उभांव पुलिस टीम के उ०नि० सुधीर चौहान हमराह का० अरविन्द यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु०अ०सं० 335/25 धारा 69,352,351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अतुल गुप्ता पुत्र अवधेश गुप्ता निवासी सोनाडीह थाना उभांव जनपद बलिया को दोथ गांव के पास से मध्यान्ह 11.45 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना उभांव द्वारा विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय बलिया भेज दिया गया।




विज्ञापन