कर्मयोगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने पतनारी व सिसयण्ड कला गांव में जरुरतमंदों को बांटा कंबल व कापी-पेंसिल

बेल्थरा रोड, बलिया। कर्मयोगी बाबा रामधारी एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, बेल्थरा रोड के तत्वावधान में रविवार को पतनारी व सिसयण्ड कला गांव में कंबल वितरण और शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत जरूरतमंदों को कंबल और बच्चों को कापी, पेंसिल आदि का वितरण किया गया। 
कार्यक्रम में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति स्थानीय ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अमित तिवारी, आदित्य नारायण, प्रशांत रंजन यादव, सुशील मद्धेशिया, आनंद गुप्ता, आलोक शुक्ला, राहुल कुमार गुप्ता, सचिन कुमार, शाहनवाज अंसारी, अबरार आलम, शुभम हेमकर, अमित मौर्य, आकाश जायसवाल, सुनील, रजत आदि लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन