बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम को दो नाजायज तमंचे, दो जिन्दा कारतूस, एक फर्जी नंबर प्लेट और एक पिकअप सहित डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।
बलिया पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम बुधवार-वृहस्पतिवार (07/08.01.2026) की रात्रि में देखभाल क्षेत्र, रात्रि गश्त व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन में क्षेत्र में मौजूद थी कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खमीरपुरडीह भट्ठा वहद ग्राम खमीरपुरडीह हल्का कारो के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं । उक्त सूचना पर विश्वास कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा खमीरपुरडीह भट्ठा वहद ग्राम खमीरपुरडीह हल्का कारो के पास समय करीब रात्रि के 02.10 बजे दो अभियुक्तों शिवम सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम महुआ मुरारपुर थाना जाहानागंज जनपद आजमगढ़ और लालू राम पुत्र नान्हक राम निवासी ग्राम गुरवां थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो नाजायज तमंचे 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक फर्जी नम्बर प्लेट और एक पिकअप वाहन बरामद कर गिरफ्तार किया गया जबकि रात्रि के अंधेरे व कोहरा का फायदा उठाकर तीन अभियुक्त फरार हो गये ।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ चितबड़ागांव, बैरिया, नरहीं और गड़वार थाने में कई आपराधिक मामले पहले से ही दर्ज हैं।
इस प्रकरण में थाना चितबड़ागांव पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 05/2026 धारा 310(4), 336(2), 318(4) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया तथा बरामद पिकअप को धारा 207 एमवी एक्ट के अर्न्तगत सीज किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, उ०नि० फूलचन्द यादव, उ०नि० श्री अतुल कुमार, उ०नि० शकील अहमद, हे०का० मुनीब यादव, हे०का० कालीशंकर यादव, का० श्रीकान्त सोनी, का० मनीष कुमार यादव और का० इंद्रजीत गुप्ता शामिल रहे।



