बलिया। थाना बांसडीह रोड के उ०नि० रमाशंकर यादव व हमराहियों/कर्मचारियों उ०नि० आदर्श श्रीवास्तव, हे०का० धुम्मन सिंह, हे०का० अनिल पाल, का० लालबहादुर और का० सुभाष प्रजापति के साथ आज वृहस्पतिवार (08.01.2026) को चेकिंग तलाशी व दबिश में क्षेत्र में मौजूद थे कि मुखबिर खास से सूचना मिली की दो व्यक्ति एक ई-रिक्शा पर सरकारी बिजली के एल्युमीनियम के तार लाद कर दिउली गांव से होते हुए दिउली क्रासिंग की तरफ जा रहें हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस वाले उपरोक्त स्थान पर पहुंचकर देखा कि एक ई-रिक्शा के चालक के द्वारा पुलिस वालों को आता देख दिउली क्रासिंग क्रास के पास से भागना चाहा, कि पुलिस वालों द्वारा ई-रिक्शा को रोक कर चालक सहित दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रेमचन्द पुत्र स्व० मुरारी नि० टकरसन थाना बांसडीह रोड जनपद बलिया उम्र करीब 35 वर्ष व और साकिर पुत्र कलामुद्दीन निवासी बदुरहा थाना बैरिया जनपद बलिया (उम्र करीब 25 वर्ष) बताया तथा ई-रिक्शा की तलाशी ली गयी तो एक सफेद बोरी से एल्युमीनियम के बिजली वाले लगभग 111 किग्रा तार बरामद किया गया। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से बरामद बिजली के एल्युमीनियम तार के सम्बन्ध में पूछा गया तो बताया कि यह तार हम दोनों ने मिलकर अलग-अलग जगहों से चोरी किया है। जिसे बेचने के लिए जा रहे थे। ई-रिक्शा नंबर UP 60 AT 3640 को धारा 207 MV ACT में सीज किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०स० 007/26 धारा 317(2), 317(5) BNS थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया पंजीकृत कर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया ।



